इराकी सुरक्षा बलों ने पूर्वी मोसुल के 6 जिलों को मुक्त कराया

आतंकवाद-रोधी सेवा (सीटीएस) के एक सूत्र ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि सीटीएस और इराकी सेना के सैकड़ों कमांडो ने सुबह मोसुल के पूर्वी हिस्से में महत्वपूर्ण प्रगति की और अदन, समाह, करकुली, अल-खादरा, अल-लक्खा और अल-कुद्स को अपने कब्जे में लेने में कामयाबी हासिल की।

सूत्र ने बताया कि सैनिकों ने जिलों के मुख्य भवनों पर इराकी झंडा फहरा दिया, जबकि नजदीकी जिले करामाह में आतंकवादियों के साथ लड़ाई जारी थी। हालांकि, सूत्र ने हताहतों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

गौरतलब है कि 17 अक्टूबर को इराक के प्रधानमंत्री हैदर अल-अबादी ने आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मोसुल को आईएस के कब्जे से मुक्त कराकर अपने नियंत्रण में लेने की घोषणा की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493