कोलकाता, 4 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में चार लोगों ने कथित तौर पर एक दाई के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना कोलकाता से लगभग 60 किलोमीटर दूर हाबड़ा के मसलंदरपुर की है।
हाबड़ा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया,”चार आरोपियों ने गुरुवार तड़के उस घर का दरवाजा खटखटाया, जहां महिला आया का काम करती थी। उन्होंने महिला से पानी मांगा। जैसे ही दरवाजा खुला वे जबरन अंदर घुस गए और महिला से दुष्कर्म किया।”
कथित तौर पर घर के मालिक के पोते को भी आरोपियों ने पीटा।
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद, महिला को हाबड़ा स्टेट जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने चार संदिग्धों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया,”हमने पीड़िता के बयान के मुताबिक सुरजीत मलिक और राजू मलिक को गिरफ्तार कर लिया है।”
dharmpath.com dharmpath