महिला फुटबाल : एएफसी यू-19 चैम्पियनशिप में भारत की हार

हनोई, 4 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला फुटबाल टीम को एशियन फुटबाल परिसंघ (एएफसी) अंडर-19 टूर्नामेंट में शुक्रवार को मेजबान वियतनाम के हाथों हार का सामना करना पड़ा है।

भारतीय टीम को मेजबानों के हाथों क्वालीफायर में 0-4 से हार का सामना करना पड़ा है इसके साथ ही वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

भारतीय खिलाड़ियों ने मैच में अहम समय पर गलतियां की जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा।

भारत के दो मैचों में एक अंक है। अंतिम लीग मैच में वियतनाम को ईरान का सामना करना है। यह मैच ग्रुप विजेता का भी फैसला करेगा।

वियतनाम के लिए 35वें मिनट में टुयेट गान ने गोल किया। टुयेट ने 43वें मिनट में अपनी टीम के लिए दूसरा गोल किया।

हाफ टाइम तक वियतनाम के पास दो गोल की बढ़त थी। दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने वापसी करने की काफी कोशिश की लेकिन मैच में अहम समय पर वह चूक गई।

82वें मिनट में थी नु ने वियतनाम के लिए तीसरा गोल दागा। मैच में अंतिम मिनटों में हा थी ने एक और गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493