केंद्रीय सूचना आयोग का सम्मेलन 7 नवंबर को

नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय सूचना आयोग का वार्षिक सम्मेलन सात नवंबर को यहां आयोजित है, जिसका शुभारंभ केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। वह इस अवसर पर ई-कोर्ट सॉफ्टवेयर और आरटीआई की सफलता की कहानियों पर एक पुस्तक का विमोचन करेंगे।

यहां जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, सम्मेलन में विभिन्न विषयों जैसे – रेलवे में आरटीआई, डीओपीटी द्वारा आरटीआई वेब पोर्टल, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में आरटीआई, बैंकिंग/बीमा में आरटीआई, आरटीआई पर शोध पत्र और राज्यों में आरटीआई पर विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे। रेलवे में आरटीआई सत्र के दौरान रेलवे में आरटीआई के क्रियान्वयन के अनुभवों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

बयान के अनुसार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में आरटीआई सत्र के दौरान विभिन्न उपक्रमों जैसे – एनटीपीसी, एनएचपीसी लिमिटेड, आरईआईएल और सीपीएसई में आरटीआई के क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

बयान के अनुसार, आरबीआई, एसबीआई, पीएफआरडीए, आईआरडीएआई और एलआईसी में आरटीआई के कार्यान्वयन पर भी एक सत्र में चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही सूचना के अधिकार अधिनियम की सफलता और असफलता, उच्च शिक्षा के संस्थानों में आरटीआई के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने, आरटीआई के बदलाव का सूचक आदि विषयों पर भी एक विभिन्न सत्र में शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493