लखनऊ , 5 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) की स्थापना के रजत जयंती समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि रजत जयंती का अवसर डॉ. राममनोहर लोहिया व जनेश्वर मिश्र के संघर्षो को याद करने का दिन है।
उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के संघर्षो को याद करते हुए कहा, “हमने उनसे बहुत कुछ सीखा है।
लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजित सपा के रजत जयंती समारोह के मौके पर लाखों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिवपाल यादव ने यह बात कही।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, “नेताजी के 25 वर्षो के संघर्षो की वजह से ही आज सपा रजत जयंती मना रही है। आज लोहिया व जनेश्वर मिश्र को याद करने का दिन है।”
देश के पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी.देवगौड़ा की तारीफ करते हुए शिवपाल ने कहा कि उनका पूरा जीवन ही संघर्षो में बीता है। वह आज यहां मौजूद हैं। यह सपा के लिए सम्मान की बात है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच मनमुटाव को लेकर भी शिवपाल ने कहा कि पिछले चार वर्षो के दौरान हमने भी बहुत काम किया है। पार्टी और सरकार में हमारा भी बहुत योगदान है।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव बेहद गर्मजोशी से मिले और काफी देर बातचीत की।
dharmpath.com dharmpath