महिला हॉकी : पहली बार खिताब करने उतरेंगे भारत, चीन

सिंगापुर, 5 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला हॉकी टीम आज एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में चीन के साथ खिताबी भिडं़त करती नजर आएगी। दोनों टीमों की नजरें पहली बार खिताब अपने नाम करने पर होंगी।

पहली बार खिताब जीतने की दहलीज पर पहुंची एशियाई हॉकी की दो दिग्गज टीमें खिताब के लिए पूरी तैयारी के साथ उतरेंगी और हर हाल में मैच अपने नाम करना चाहेंगी।

हालांकि शुक्रवार को चीन के खिलाफ हुए मैच में भारत को 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन हार के बाद भी टीम फाइनल में प्रवेश करने में कामयाब रही।

सिंगापुर में 29 अक्टूबर से शुरू हुए टूनार्मेंट में अब तक खेले गए चार मुकाबलों में से भारत ने दो में जीत हासिल करते हुए अंक तालिका में दूसरे स्थान के साथ फाइनल में प्रवेश किया है।

चीन ने अब तक खेले गए अपने चार में से तीन मैचों में जीते, लेकिन जापान के हाथों उसे हार का सामना करना पड़ा। भारत ने दक्षिण कोरिया और मलेशिया पर जीत हासिल की थी, जबकि जापान के साथ उसका मुकाबला बराबरी पर रहा।

भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन उसके खेल में निरंतरत की कमी साफ देखी गई है। फाइनल में टीम को पिछले मैच की गलतियों से सीखने की भी जरुरत होगी।

चीन भारत को हरा चुका है ऐसे में वह उसकी कमजोरियों से वाकिफ होगा। लेकिन वह भारत जैसी टीम को हल्के में लेने की कोशिश नहीं करेगा।

दक्षिण कोरिया दो बार और जापान एक बार यह खिताब अपने नाम कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493