मुंबई, 5 नवंबर (आईएएनएस)। मुबंई में शनिवार सुबह पूर्वी फ्री-वे पर दक्षिण मुबई की ओर जा रही एक टैक्सी के अचानक पलट जाने से उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब नौ बजे हुई, जिससे सुबह के व्यस्त समय में प्रमुख व्यापारिक प्रतिष्ठानों की ओर और शहर के अन्य भागों में यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई।
घायलों को सर जे.जे. अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जांच डोंगरी थाने की पुलिस कर रही है।
dharmpath.com dharmpath