अखिलेश ने अच्छा काम किया : मुलायम

लखनऊ , 5 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) की रजत जयंती के मौके पर पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काम को काफी सराहा। उन्होंने कहा कि बतौर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में गरीब तथा किसानों की आवाज उठाई है। साथ ही अखिलेश ने बहुत काम किया है, इनको आगे की काफी काम करना है।

जनेश्वर मिश्र पार्क में सभा को संबोधित करते समय मुलायम सिंह यादव ने पार्टी तथा समाजवाद के आंदोलन का बखान करते समय मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काम की भी सराहना की।

उन्होंने कहा, “देश में समाजवाद का आंदोलन सभी प्रकार के भेदभाव को मिटाने के लिए शुरू किया गया। हम भी इस आंदोलन को बढ़ाने में एक हिस्सा बने। हमारा प्रयास है कि प्रदेश तथा देश में सभी लोग महिला व दलित के साथ महादलितों का सम्मान करें।

मुलायम ने कहा, “समाजवादी पार्टी दिन पर दिन नई ऊंचाई को छू रही है। इसके इतर कुछ लोग पार्टी के टूटने तथा समाप्त होने की बातें कर रहे हैं। हमने इस पार्टी को समाप्त होने के लिए नहीं बनाया है। हमारी पार्टी ने सत्ता के लिए संघर्ष नहीं किया। आज भी भेदभाव मिटाने के लिए हर जगह पर समाजवादी आंदोलन जारी है। देश में आज भी 21 करोड़ लोगों को भरपेट खाना नहीं मिल रहा है।”

सपा अध्यक्ष ने कहा, “हमारा प्रयास इनको भरपेट खाना देने का भी चल रहा है। समाजवादियों ने हमेशा जोड़ने का काम किया है। हमने जनता को विश्वास दिलाया, ताकि देश की एकता बनी रहे। हमारी लड़ाई सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ है। सभी लोग मिलकर यह लड़ाई लड़ेंगे।”

पार्टी अध्यक्ष ने पार्टी के कुछ लोगों पर निशाना भी साधा। मुलायम ने कहा, “क्या हमने इधर-उधर कब्जा करने के लिए पार्टी बनाई है?”

उन्होंने कहा, “क्या यह सोचकर सपा सरकार बनाई थी कि यहां कब्जा हो जाए, वहां कब्जा हो जाए। आप लोग जरा महिलाओं के हित के बारे में सोचो। अभी हमको बहुत कुछ करना है। आप सभी लोग जो नारा देते हो, उसका पालन करो। हमने बिना किसी भेदभाव के सुविधाएं दी हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493