प्रदेश समन्वयन समिति के सलाहकार डॉ. चंद्र मोहन नौटियाल ने बताया कि नवंबर के प्रथम सप्ताह के अंत तक सभी जिलास्तरीय आयोजन संपन्न हो चुके होंगे तथा सभी जिलों के चयनित दल लखनऊ पहुंचेंगे।
वर्तमान में समन्वयन समिति के अध्यक्ष लव वर्मा हैं। लखनऊ की जिला समन्वयक शर्मिला सिंह प्रदेश स्तरीय आयोजन की स्थानीय व्यवस्था देख रही हैं।
गौरतलब है कि प्रदेश में दो बार राष्ट्रीय स्तर का आयोजन हो चुका है। पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम व नरेंद्र मोदी भी पूर्व में राष्ट्रीय आयोजनों में आ चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath