तटीय बंगाल में भारी बारिश के आसार

कोलकाता, 5 नवंबर (आईएएनएस)। देश के पूर्वी महानगर में बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है, जबकि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव बनने के कारण पश्चिम बंगाल के तटीय इलाके में अगले 24 घंटे में भारी से काफी भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा, “कोलकाता में पिछले 24 घंटे में हमने 10.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की है। अगले 24 घंटे में शहर के कुछ भागों में गरज के साथ छींटे पड़ने की उम्मीद है।”

भारती मौसम विभाग के अनुसार, विशाखापत्तनम से करीब 280 किलोमीटर दूर पूर्व में पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनता दिखा जिसे अगले 24 घंटे में और तेजी से गहरे होने और उत्तरपूर्व की ओर बढ़ने तथा 6 नवंबर की शाम में बांग्लादेश के तटों के पार करने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493