एनडीटीवी पर प्रतिबंध वापस लिया जाए : माकपा

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने शनिवार को एनडीटीवी इंडिया पर एक दिन का प्रतिबंध लगाने के केंद्र सरकार के फैसले की निंदा की और इसे तुरंत वापस लेने का आग्रह किया।

पार्टी पोलित ब्यूरो ने एक बयान में कहा,”माकपा ²ढ़ता से हिंदी समाचार चैनल, एनडीटीवी इंडिया पर केंद्र सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाने के आदेश की निंदा करता है। नौ नवंबर को इसके प्रसारण पर प्रतिबंध है। यह प्रेस की आजादी का दमन है।”

उन्होंने कहा कि इससे मोदी सरकार के अधिनायकवादी रवैये का पता चलता है।

माकपा ने चैनल पर लगाई रोक को तुरंत वापस लेने की मांग की है और सरकार इस बात का आश्वासन मांगा है कि भविष्य में इस तरह की मनमाना कार्रवाई वह नहीं करेगी।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आने वाले 8 नवंबर की आधी रात से नौ नवंबर की आधी रात तक एनडीटीवी इंडिया के प्रसारण पर 24 घंटे की रोक लगाने का आदेश दिया है।

मंत्रालय ने पठानकोट हमले के दौरान चैनल द्वारा किए गए कवरेज पर आपत्ति जताते हुए सजा के तौर पर यह प्रतिबंध लगाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493