हिमाचल में बस नदी में गिरी, 18 मरे (लीड-1)

शिमला, 5 नवंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में मंडी शहर के पास ब्यास नदी में शनिवार को एक निजी बस गिर गई। इस हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 24 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बस में क्षमता से ज्यादा यात्री सवार थे।

पुलिस ने बताया कि बस ज्यादा तेज रफ्तार में थी, इसलिए यह हादसा हुआ।

राज्य की राजधानी शिमला से करीब 175 किलोमीटर दूर 45 से ज्यादा लोगों से भरी बस मंडी से कुल्लू शहर की ओर जा रही थी, तभी बृंदावनी के पास नदी में गिर गई।

पुलिस अधीक्षक पी.के. ठाकुर ने कहा कि हादसे में 18 लोग मारे गए।

उन्होंने आईएएनएस को बताया कि घायलों को मंडी के जोनल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि अधिकांश घायलों की स्थिति नाजुक है।

बस को नदी से निकालने की कोशिश जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि चालक ने सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में अपना नियंत्रण खो दिया।

जीवित बचे एक व्यक्ति ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार बस और सड़कों की गंभीर हालत की वजह से हुआ।

हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिवहन मंत्री जी.एस. बाली ने इस मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए और मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये का मुआवजा की घोषणा की।

बचाव दल और पुलिस पहाड़ के नीचे से शव को लाने में घंटों का समय लग गया।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि प्रशासन को बस से पीड़ितों को निकालना कठिन था। हालांकि, स्थानीय लोगों और राहगीरों ने अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही बचाव कार्य शुरू कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493