उप्र : किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी धमकी देकर फरार

बांदा, 5 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाखा गांव में शुक्रवार की देर शाम शौच करने जंगल में गई एक किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यह जानकारी थानाध्यक्ष ने शनिवार को दी।

थानाध्यक्ष गाजीपुर सुभाष यादव ने बताया, “शुक्रवार की देर शाम जंगल में शौच करने गई 15 साल की किशोरी को गांव का ही जहांगीर नामक युवक घसीट कर अरहर के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।”

उन्होंने बताया, “पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी जहांगीर के खिलाफ दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493