रणजी ट्रॉफी : पहली पारी में 162 पर सिमटा जम्मू एवं कश्मीर

रांची, 5 नवंबर (आईएएनएस)। मयंक डागर (4 विकेट) पंकज जैसवाल (3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत हिमाचल प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी के पांचवें दौर के मैच के पहले दिन शनिवार को जम्मू एवं कश्मीर को पहली पारी में 167 रनों पर ही ढेर कर दिया।

रांची, 5 नवंबर (आईएएनएस)। मयंक डागर (4 विकेट) पंकज जैसवाल (3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत हिमाचल प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी के पांचवें दौर के मैच के पहले दिन शनिवार को जम्मू एवं कश्मीर को पहली पारी में 167 रनों पर ही ढेर कर दिया।

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे ग्रुप-सी के इस मैच में हालांकि हिमाचल की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। उसने दिन का खेल खत्म होने तक 59 रनों पर ही अपने दो विकेट गंवा दिए।

दिन का खेल खत्म होने तक अंकित कल्सी 25 और पारस डोगरा तीन रन बनाकर क्रीज पर थे।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जम्मू को दो रन के कुल स्कोर पर ही पहला झटका लगा। पंकज ने उमर नजीर (2) को पवेलियन भेजा। इसके बाद डागर ने दूसरे विकेट के लिए एस.पी खजुरिया (48) और देव सिंह (18) के बीच हुई 47 रनों की साझेदारी को तोड़ा।

खजुरिया बीच मैच में रिटायर्ड हो गए थे। वह टीम की तरफ से आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे। इस मैच में मिथुन मिन्हास की जगह कप्तानी कर रहे परवेज रसूल (26) टीम के दूसरे सर्वोच्च स्कोरर रहे। मिथुन ने 18 रनों का योगदान दिया।

जम्मू एवं कश्मीर के पांच बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके।

हिमाचल की तरफ से पंकज और डागर के अलावा ऋषि धवन एवं अक्षय चौहान ने एक-एक विकेट लिया जबकि एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।

अपनी पहली पारी खेलने उतरी हिमाचल की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। प्रशांत चोपड़ा (17) 28 के कुल योग पर हरमीत सिंह का शिकार बने। अंकुश बैंस (6) के रूप में हिमाचल ने अपना दूसरा विकेट खोया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493