कटक, 5 नवंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ ने रणजी ट्रॉफी के पांचवें दौर के मुकाबले में गोवा के खिलाफ पहले दिन शनिवार को अपनी पहली पारी में दो विकेट के नुकसान पर 103 रन बना लिए हैं।
मैदान गिला होने के कारण सिर्फ 38.3 ओवरों का ही खेल संभव हो सका।
भोजनकाल तक खेल शुरू नहीं हो सका था। इसके बाद गोवा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। रितुराज सिंह ने अपने कप्तान के फैसले को सही साबित किया और पांच के कुल योग पर अपना पहला प्रथम श्रेणी मैच खेल रहे अभिषेक सिंह को पवेलियन भेज छत्तीसगढ़ को पहला झटका दिया। पदार्पण मैच में अभिषेक खात भी नहीं खोल सके।
अमनदीप खरे (नाबाद 58) ने सलामी बल्लेबाज साहिल गुप्ता (29) के साथ दूसरे विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की। गुप्ता 81 के कुल स्कोर पर रन आउट हुए।
इसके बाद छत्तीसगढ़ के कप्तान मोहम्मद कैफ (नाबाद 8) ने अमनदीप का साथ थामा और दिन का खेल खत्म होने तक तीसरा विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 22 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
dharmpath.com dharmpath