कोलकाता, 5 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के बक्खाली के पास बंगाल की खाड़ी में एक मछली पकड़ने की नौका के पलट जाने की घटना में लापता दो मछुआरों के शव बरामद कर लिए गए हैं, लेकिन दो-तीन मछुआरे अभी भी लापता हैं।

शुक्रवार को नौका पलटने के बाद से लगभग 30 मछुआरे लापता हैं।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “उनमें से 25 को बचा लिया गया है। दो शव बरामद किए गए हैं। दो-तीन अन्य अभी भी लापता हैं।”
तटरक्षक के गोताखोर लापता मछुआरों को ढूढ़ने की कोशिश में लगे हुए हैं। नामखाना पुलिस थाने के जवान बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं।
मछुआरों को सलाह दी गई है कि पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव क्षेत्र कारण मौसम खराब हो गया है, और इसलिए उन्हें समुद्र में मछली पकड़ने नहीं जाना चाहिए।
dharmpath.com dharmpath