बैडमिंटन : बिटबर्गर ओपन के फाइनल में सौरभ, समीर बाहर

सारब्रूकन (जर्मनी), 6 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा ने बिटबर्गर ओपन के पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है, वहीं समीर वर्मा को हार का सामना कर बाहर होना पड़ा।

सौरभ का रविवार को खिताबी मुकाबला टूर्नामेंट के चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी शी यूकी से होगा।

सौरभ ने शनिवार को सेमीफाइनल में डेनमार्क के आंद्रेस एंटोनसेन को एकतरफा मुकाबले में 21-15, 21-18 से मात दी। अब वह खिताबी जीत से एक कदम की दूरी पर हैं।

टूर्नामेंट में हुए एक अन्य सेमीफाइनल मुकाबले में शनिवार को चीन के शी यूकी ने समीर को 21-18, 21-15 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया था।

इस साल की शुरुआत में हुए सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में यूकी ने सौरभ को 21-12, 21-23, 21-12 से मात दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493