नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण को नियंत्रित करने के कदम के तौर पर सभी स्कूलों को अगले तीन दिनों तक बंद रखा जाएगा और 10 दिनों तक किसी निर्माण कार्य की इजाजत नहीं दी जाएगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में पर्यावरण के संकट पर कोई आरोप प्रत्यारोप का खेल नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने राजधानी में जेनरेटर सेट्स के इस्तेमाल पर रोक की भी घोषणा की है।
dharmpath.com dharmpath