मैनचेस्टर युनाइटेड में बड़े बदलाव कर सकते हैं मोरिन्हो

मैनचेस्टर, 6 नवंबर (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड के मुख्य कोच जोस मोरिन्हो अगले दो ट्रांस्फर विंडों में अपनी टीम के आठ खिलाड़ियों को बाहर करना चाहते हैं।

‘टेलीग्राफ’ के अनुसार, मोरिन्हो अगले साल जनवरी से शुरू हो रहे ट्रांस्फर विडो से टीम में कई बड़े बदलाव कर सकते हैं।

युनाइटेड क्लब से जिन आठ खिलाड़ियों को दूसरे क्लबों में जाने की अनुमति दी जाएगी, उनमें डिफेंडर मार्कोस रोजो, माटेओ दार्मियान और फिर जोन्स का नाम शामिल है।

वर्तमान में इंग्लिश प्रीमियर लीग अंकतालिका में युनाइटेड क्लब 15 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है।

इससे पहले, यूरोपा लीग में चौथे दौर में ग्रुप स्तर पर गुरुवार देर रात को खेले गए मुकाबले में युनाइटेड को उलटफेर का शिकार होना पड़ा। इस्तांबुल के क्लब फेनबार्चे क्लब ने युनाइटेड को 2-1 से हराया था और मोरिन्हो ने कहा कि इस हार के लिए क्लब के खिलाड़ी जिम्मेदार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493