सूर्या की फिल्म में खलनायकी नहीं करेंगे सुरेश !

चेन्नई, 6 नवंबर (आईएएनएस)। अनुभवी अभिनेता, फिल्म निर्माता सुरेश चंद्र मेनन, सूर्या अभिनीत तमिल एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘ताना सर्नथा कोट्टम’ से वापसी करने जा रहे हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि इस फिल्म में वह खलनायकी नहीं करेंगे।

बताया जा रहा है कि उन्होंने फिल्म में नकारात्मक भूमिका के लिए हामी नहीं भरी है।

फिल्म से जुड़े सूत्र ने आईएएनएस को बताया,”यह सच है कि सुरेश इसमें महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। हालांकि, वह खलनायक के किरदार में नहीं हैं। निर्देशक विग्नेश कलाकारों के साथ दोबारा काम करने को उत्सुक है। उन्होंने परिचित चेहरे इसलिए पसंद किए, क्योंकि उनका मानना है कि इससे दर्शकों को वह चौंका सकेंगे।”

वर्ष 1993 की तमिल फिल्म ‘पुड़िया मुगम’ में अभिनय और निर्देशन कर चुके सुरेश दो दशक बाद वापसी कर रहे हैं।

‘ताना सर्नथा कोट्टम’ की शूटिंग नौ नवंबर से शुरू होगी। इसकी शूटिंग चेन्नई, मदुरै, कराईकुडी और हैदराबाद में होगी।

फिल्म के बाकी कलाकारों के चयन को अंतरिम रूप दिया जा रहा है।

ग्रीन स्टूडियो द्वारा निर्मित फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंद्र देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493