विदेश में बसने की इच्छा एक क्लिक से पूरी होगी

टोरंटो, 6 नवंबर (आईएएनएस)। अगर आप विदेश में बसने का सपना देख रहे हैं, तो अब एक नए डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए इसे हकीकत में बदलना आसान हो गया है। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म में केवल माउस की एक क्लिक से आप अपनी इच्छानुसार कानूनी विशेषज्ञ ढूंढ़ पाएंगे।

कनाडाई उद्यमी नोफेल ईज की कंपनी ‘माइग्रेशनब्रोकर्स डॉट कॉम’ के एक बयान के अनुसार, कंपनी से दुनियाभर के 8,000 से अधिक कानूनी आव्रजन विशेषज्ञ जुड़े हुए हैं।

कंपनी के अनुसार, लॉन्च होने के पहले महीने में ही उसके साथ 6,000 सदस्य जुड़ गए।

कंपनी के बयान के अनुसार, “इससे आवदेकों को यह चुनने का विकल्प मिलता है कि वे अपनी फाइल किसे सौंपना चाहते हैं।”

बयान के अनुसार, “फिलहाल हमसे साठ लाख सदस्य जुड़े हैं और वेबसाइट को इसमें स्थिर वार्षिक वृद्धि की उम्मीद है।”

आवेदकों को पॉइंट प्रणाली के आधार पर रेटिंग दी जाती है, जिससे कानूनी विशेषज्ञों को उन्हें चुनने में मदद मिलती है। उपयोगकर्ता भी कानूनी विशेषज्ञों को रेटिंग दे सकते हैं, जिससे नए आवेदकों को विशेषज्ञ चुनने में मदद मिलेगी।

ईज के अनुसार, कानूनी विशेषज्ञों और नियोक्ताओं के लिए मुफ्त सदस्यता उपलब्ध है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493