नए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए बार्सिलोना हमेशा तैयार : एनरिक

बार्सिलोना, 6 नवंबर (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब बार्सिलोना के मुख्य कोच लुइस एनरिक अगले साल जनवरी में होने वाले ‘ट्रांसफर विंडो’ में नए खिलाड़ियों के साथ करार के लिए तैयार हैं।

इस साल की शुरुआत में बार्सिलोना ने पासो अल्सासेर, जैस्पर सिलेसेन, लुकास डिग्ने, डेनिस सुआरेज, आंद्रे गोमेस और सैमुएल उमीती को कुल 12 करोड़ यूरो (13 करोड़ डॉलर) में क्लब में शामिल किया था।

हाल ही में खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण बार्सिलोना को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। सेविला के साथ रविवार को होने वाले मुकाबले के लिए टीम में जोर्डी अल्बा, आंद्रेस इनिएस्ता, जेरार्ड पिक, जेरेमे मैथ्यू और एलेक्स विडाल जैसे खिलाड़ी शामिल नहीं हैं।

वेबसाइट ‘गोल डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, एनरिक ने कहा, “बार्सिलोना हमेशा से ही टीम में सुधार के लिए तैयार रहा है। हालांकि, यह करार की कीमत पर भी निर्भर करता है। हम हमेशा से ही नई प्रतिभाओं के स्वागत के लिए तैयार रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493