जिदान ने रोड्रिगेज को सराहा

मेड्रिड, 6 नवंबर (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड कोच जिनेदिन जिदान ने मिडफील्डर जेम्स रोड्रिगेज की प्रशंसा करते हुए उम्मीद जताई कि कोलंबियाई खिलाड़ी क्लब के साथ कई मुकाबले खेलेंगे।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, रोड्रिगेज ने शुक्रवार को कहा था कि उनके फ्रांसीसी कोच के साथ संबंध अच्छे हैं। इसके बाद शनिवार को जिदान ने यह बयान दिया।

रियल के मिडफील्डर रोड्रिगेज ने इस बात की ओर इशारा किया था कि जिदान के साथ उनके संबंध बुरे नहीं हैं, यह एक कोच और एक खिलाड़ी के बीच के संबंध की तरह, पूरी तरह से पेशेवर हैं।

जिदान ने कहा, “रोड्रिगेज कम खेल रहे हैं, लेकिन वह एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। वह हमारी मदद करते हैं और मैं जानता हूं कि वह क्लब के साथ और भी मुकाबले खेलना चाहते हैं।”

रियल के कोच ने कहा, “हर खिलाड़ी खास है। मैं टीम में सभी को हर किसी की महत्ता को दर्शा चाहता हूं। आशा करता हूं है कि रोड्रिगेज को क्लब के साथ खेलने का और भी मौका मिले।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493