उन्होंने कहा कि बसपा ने अंबेडकर नगर को जिला बनाया और जिले का विकास किया। यदि बसपा की सरकार बनी तो फिर से जिले का विकास होगा, जिले को सजाया-संवारा जाएगा। सबका विकास, सबको रोजगार, सबको सम्मान दिया जाएगा।
एक बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “पिछले पांच वर्षो में प्रदेश के साथ-साथ जिले का भी विकास रुक गया है। जिला कई वर्ष पीछे चला गया है। हमने, हमारे मंत्रियों ने तमाम मदों से पैसा लाकर जिले को बनाया था।”
उन्होंने कहा कि अमित शाह एंड कंपनी देश में धार्मिक आधार पर विभेद पैदा कर हिंदू बनाम मुस्लिम ध्रुवीकरण कराना चाहती है। भोपाल की घटना इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) की आपसी कलह के कारण मुस्लिम समाज बसपा के साथ मजबूती से खड़ा हो रहा है। इससे घबराकर सपा और भाजपा मिलकर प्रदेश मे दंगा करा सकती हैं। समाज मे दंगा रोकने एवं भाईचारा बनाने के लिए बसपा मैदान में उतर चुकी है।
dharmpath.com dharmpath