शाह व 3 केंद्रीय मंत्रियों ने की पीतांबरा पूजा (फोटो सहित)

दतिया, 6 नवंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के दतिया पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित तीन केंद्रीय मंत्रियों ने रविवार को पीतांबरा पीठ में पूजा-अर्चना की। उसके बाद राजनाथ झांसी रवाना हो गए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दतिया हवाईपट्टी पर अमित शाह और केंद्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह, कलराज मिश्र और थावरचंद गहलोत की अगवानी की।

चारों भाजपा नेता हवाईपट्टी से पीतांबरा पीठ पहुंचे और वहां पूजा-अर्चना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज के अलावा राज्य के जनसंपर्क एवं जल संसाधन मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और प्रदेश प्रभारी विनय सहस्रबुद्धे भी मौजूद रहे।

भाजपा नेताओं का भांडेर के विधायक घनश्याम पिरोनिया, प्रदीप अग्रवाल, विक्रम सिंह बुंदेला, पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष अवधेश नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी प्रजापति व नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ने स्वागत किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493