येचुरी ने दिल्ली प्रदूषण के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार बताया

नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने रविवार को कहा कि दिल्ली में जानलेवा प्रदूषण के लिए मोदी सरकार द्वारा पर्यावरण कानूनों को ‘सुनियोजित रूप से कमजोर बनाने’ की नीति जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि यह देश के अन्य हिस्सों के लिए एक चुनौती है।

येचुरी ने ट्विटर पर लिखा, “दिल्ली में जानलेवा प्रदूषण देश के अन्य हिस्सों के लिए एक चेतावनी है। केंद्र ने पर्यावरण कानून को सुनियोजित और नियमित रूप से कमजोर किया है।”

माकपा नेता ने लिखा, “सार्वजनिक स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए प्रगतिशील कानूनों और उन्हें लागू करने की जरूरत है। उसकी नहीं जिसे हम केंद्र की तरफ से बीते ढाई सालों से देख रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493