सपा गलतफहमी में, भाजपा दलित विरोधी : मायावती

मायावती ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि बसपा किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

सपा को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि सपा को गलतफहमी है कि उसे मुसलमानों का सर्मथन मिलेगा। सपा सरकार के कार्यकाल में ही उत्तर प्रदेश में कई दंगे हुए, मुस्लिमों और दलितों पर जमकर अत्याचार हुआ है।

भाजपा पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि भाजपा ने जनता से झूठे वादे करके उनका वोट हासिल किया, लेकिन कोई वादा पूरा नहीं किया।

उन्होंने केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी को दलित विरोधी करार देते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में रोहित वेमुला जैसे निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। अब जनता सब समझ गई है कि भाजपा की सोच कैसी है।

मायावती ने कहा कि सपा की भाजपा से अंदरूनी मिलीभगत है। इसलिए सपा भी भाजपा की तरह अलग थलग पड़ गई है। ऐसे में सपा को वोट देने का मतलब है सीधे भाजपा को लाभ पहुंचाना।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493