लखनऊ, 7 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सोमवार सुबह से ही हल्का कोहरा छाया हुआ है जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और कमी आएगी और कोहरा और बढ़ेगा।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप निकलेगी। तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी।
पूर्वांचल व उसके आसपास के जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 20.1 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 21 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath