श्रीनगर, 7 नवंबर (आईएएनएस)। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हो गया।
पुलिस का कहना है कि यह गोलीबारी शोपियां जिले के वंगम गांव में आधीरात को सुरक्षाबलों और घात लगाकर बैठे आतंकवादियों के बीच शुरू हुई।
पुलिस के मुताबिक, शोपियां जिले के वंगम गांव में आतंकवादियों और 62 राष्ट्रीय राइफल्स, राज्य पुलिस के बीच मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हो गया था।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि मुठभेड़ अभी जारी है।
dharmpath.com dharmpath