मुंबई, 7 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने दिल्ली की कॉस्मेटिक ब्रांड के लिए उसी जगह शूटिंग की जहां दुनियाभर में लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ और फिल्म ‘स्टार वार्स’ की शूटिंग हुई थी।
हुमा के एक करीबी सूत्र ने कहा, “हुमा ने कॉस्मेटिक ब्रांड के लिए दक्षिण पूर्व यूरोप और भूमध्य सागर के बीच बसे देश क्रोएशिया में शूटिंग की। वहां उन्होंने पुराने शहर डबरोनिक और रेक्टर पैलेस में शूटिंग की, जहां लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की शूटिंग हुई थी।”
सूत्र ने बताया कि हुमा ने स्टड्रन की गलियों में भी शूटिंग की।
dharmpath.com dharmpath