नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने सोमवार को भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार और अवसरों को बढ़ाने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि दोनों देश एक विशेष संबंध साझा करते हैं।
थेरेसा ने भारत, ब्रिटेन टेक सम्मेलन में कहा, “भारत और ब्रिटेन के बीच बहुत संभवानाएं हैं। हमारा संबंध बहुत ही विशेष है।”
थेरेसा ने कहा कि ब्रिटेन अर्थव्यवस्था और सामाजिक सुधारों पर काम कर रहा है और भारतीय निवेश से हमारी अर्थव्यवस्था में विविधता लाने में मदद हो रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि भारतीयों के लिए ब्रिटेन की यात्रा करना आसान होगा।
थेरेसा ने कहा, “नियमित तौर पर ब्रिटेन आने वाले भारतीयों के लिए एक पंजीकृत यात्रा योजना है।”
प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद थेरेसा मे की यह पहली भारत यात्रा है।
dharmpath.com dharmpath