पूर्व केंद्रीय मंत्री जयवंती बेन मेहता का निधन

मुंबई, 7 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयवंती बेन मेहता का सोमवार तड़के 78 वर्ष की उम्र में अपने घर में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रही थीं।

जयवंती बेन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में मंत्री थीं।

पार्टी के एक अधिकारी ने कहा कि मेहता ने रविवार रात करीब 1.30 बजे अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार सोमवार शाम को शिवाजी पार्क श्मशान में किया जाएगा।

करीब छह साल पहले उन्होंने अपनी बहुभाषी आत्मकथा ‘मार्चिग विद टाइम’ का लेखन और विमोचन किया था, जिसमें उन्होंने एक मध्यवर्गीय घर की गृहणी से नगर निगम की पार्षद और उसके बाद सांसद और फिर केंद्रीय मंत्री बनने की अपनी यात्रा का उल्लेख किया था।

सभी राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने मेहता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493