बिहार : नदी में डूबने से 5 की मौत

पटना, 7 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर और खगड़िया जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार को छठ पर्व के मौके पर नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से पांच बच्चों की मौत हो गई।

पटना, 7 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर और खगड़िया जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार को छठ पर्व के मौके पर नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से पांच बच्चों की मौत हो गई।

सभी की उम्र 13 वर्ष से कम है।

पुलिस के अनुसार, खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र में बागमती नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। चौथम के थाना प्रभारी सुनील कुमार ने आईएएनएस को बताया कि बागमती नदी के तट भरपुरा घाट पर लोग छठ पर्व के मौके पर भगवान भास्कर को अघ्र्य देने की तैयारी में जुटे थे।

इस दौरान कुछ बच्चे नदी में स्नान करने चले गए। पानी गहरा होने की वजह से इनकी डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान भरपुरा गांव निवासी कुणाल (10), राजीव (11) और विनय (13) के रूप में हुई है।

इधर, मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना में कदाने नदी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। मनियारी के थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि कदाने नदी में डूबने से कृष्णा कुमार (10) और अंजली कुमारी (13) की मौत हो गई। ये दोनों छठ के मौके पर नदी में स्नान करने गए थे।

इधर, मुजफ्फरपुर के मीठनपुरा थाना क्षेत्र में भी दो लोगों की डूबने से मौत की खबर है। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493