साकिब को याद हैं रविवार के परांठे

मुंबई, 7 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता साकिब सलीम का कहना है कि रविवार को लेकर उनकी सबसे यादगार बात परिवार के साथ परांठे खाना है।

अभिनेता ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई-बहनों के साथ परांठे खाने की प्रतियोगिता करते थे।

साकिब ने कहा,”मैं और मेरे सभी चचेरे भाई-बहन परांठे खाने की प्रतियोगिता करते थे। इसमें अधिकतर मैं जीतता था क्योंकि मुझे मक्खन के साथ आलू के परांठे खाना पसंद है। रविवार की सबसे बेहतरीन याद।”

साकिब जॉन अब्राहम और वरुण धवन अभिनीत फिल्म ‘ढिशूम’ में नजर आ चुके हैं और अब वह हॉलीवुड फिल्म ‘ओक्यूलस’ के हिंदी रीमेक ‘दोबारा’ में अपनी बहन के साथ दिखाई देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493