मुंबई, 7 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और कबीर बेदी के बाद ऋषि कपूर ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन का समर्थन किया है।
ऋषि ने सोमवार को हिलेरी को चुनाव के लिए शुभकामनाएं दी।
ऋषि ने ट्वीट कर कहा, “हिलेरी क्लिंटन को जिताइए! अगर आप शांति, स्थिरता और सद्भावना चाहते हैं तो कृपया उन्हें अपना नया राष्ट्रपति चुनिए। डोनल्ड डक (ट्रंप) कोई विकल्प नहीं हैं।”
dharmpath.com dharmpath