बर्न्‍स, फग्र्यूसन आस्ट्रेलिया टेस्ट टीम में शामिल, चोटिल मार्श बाहर

सिडनी, 7 नवंबर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही टेस्ट श्रृंखला के दूसरे मैच के लिए सोमवार को आस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान कर दिया गया है।

टीम में जोए बर्न्‍स की वापसी हुई है, वहीं कॉलम फग्र्यूसन को पदार्पण का मौका दिया गया है।

उंगली में चोट के कारण बल्लेबाज शॉन मार्श को टीम से बाहर जाना पड़ा है।

श्रीलंका में आस्ट्रेलिया की 0-3 से हार के बाद बर्न्‍स को टीम से बाहर कर दिया गया था। फग्र्यूसन ने आस्ट्रेलिया के लिए 30 अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय और तीन अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच खेले हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए राष्ट्रीय टीम में खेलने का मौका दिया गाय है। दोनों इस टूर्नामेंट में अब तक एक-एक शतक लगा चुके हैं।

पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 63 और 15 रनों की पारी खेलने वाले मार्श को अपनी उंगली की सर्जरी करानी होगी। उनकी यह उंगली पहले भी फ्रेक्चर हो चुकी है।

दक्षिण अफ्रीका ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में सोमवार को आस्ट्रेलिया को 177 रनों से हरा दिया और तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त ले ली है। श्रृंखला का दूसरा टेस्ट 12 नवंबर से होबार्ट में खेला जाएगा।

आस्ट्रेलिया टेस्ट टीम : स्टीवन स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर, जोए बर्न्‍स, उस्मान ख्वाजा, एडम वोग्स, मिशेल मार्श, कॉलम फग्र्यूसन, पीटर नेविल (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, जोस हाजलेवुड, पीटर सिडल, जोए मेनी, नेथन लॉयन।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493