अफगानिस्तान में अमेरिकी हवाई हमलों की जांच कर रहा संयुक्त राष्ट्र

इस हमले में कई नागरिकों की मौत हो गई थी। यूएनएएमए ने इसकी जानकारी दी।

कुंदुज प्रांत के बुज-ए-कांधारी इलाके में गुरुवार को कई हवाई हमले हुए थे। ये हमले अफगानिस्तान सुरक्षा बलों और विदेशी सुरक्षा बलों की ओर से किए गए।

अपने एक बयान में संयुक्त राष्ट्र बलों-अफगानिस्तान ने इलाके में हवाई हमले किए थे। जनरल कमांडर जॉन डब्ल्यू. निकोल्सन ने इन हमलों पर खेद जताया है।

बयान में आगे कहा गया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इन हवाई हमलों में 32 नागरिक मारे गए थे और करीब 19 नागरिक घायल हुए थे। इन हमलों में मरने वाले लोगों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक है।

इसके अलावा, यूएनएएमए को मिली रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि इन हवाई हमलों में 22 घर भी तबाह हो गए थे। इस पर अफगानिस्तान के महासचिव के विशेष प्रतिनिधि और यूएनएएमए के प्रमुख तदामीची यामामोटो ने कहा, “नागरिकों की मौत अस्वीकार्य है और अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता स्थापित करने के प्रयास जारी हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493