ली ने चीन और मध्य एवं पूर्वी यूरोपीय (सीईई) देशों के पांचवें सम्मेलन के दौरान यह बात कही।
लिथुआनिया के प्रधानमंत्री अल्गिरदास बुतकेविसियस से बात करते हुए ली ने कहा कि चीन सकारात्मक तालमेल के विकास के लिए लिथुआनिया की प्रशंसा करता है।
ली ने कहा कि चीन, लिथुआनिया के साथ अपने व्यावहारिक सहयोग को मजबूत करने के लिए तैयार है, ताकि पारस्परिक लाभ साकार किया जा सके और दोनों देशों के लोगों को और भी लाभ मिल सके।
स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ बातचीत के दौरान ली ने कहा कि दोनों देशों को एक-दूसरे के हितों का सम्मान करना चाहिए और द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर तथा बेहतर माहौल में बढ़ावा देना चाहिए।
dharmpath.com dharmpath