‘एनडीटीवी पर प्रतिबंध को सरकार ने स्थगित किया’

नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। मीडिया कंपनी एनडीटीवी ने सोमवार को कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने उसके हिंदी चैनल एनडीटीवी इंडिया पर लगाए गए एक दिन के प्रतिबंध को स्थगित कर दिया है।

मंत्रालय ने गुरुवार को एनडीटीवी इंडिया को आठ नवंबर की आधी रात से नौ नवंबर की आधी रात तक प्रसारण बंद रखने का निर्देश दिया था।

पठानकोट हवाईअड्डे पर इसी वर्ष दो जनवरी को हुए आतंकी हमलों की खबरों के प्रसारण में मानदंडों के उल्लंघन को लेकर चैनल के खिलाफ मंत्रालय ने एक दिन का प्रतिबंध लगाने का फैसला किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493