दीपिका के ड्रेंस सेंस की हुई यूरोप में आलोचना

रॉटरडम (नीदरलैंड्स), 7 नवंबर (आईएएनएस)। हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बेहद प्रतिष्ठित एमटीवी यूरोप म्यूजिक अवार्ड्स (ईएमए) समारोह में जब बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मंच पर पहुंचीं तो वह उनके फिल्मी करियर का ऐतिहासिक दिन बना, लेकिन इसी समारोह के दौरान पहनी गई उनकी पोशाक के लिए दीपिका की आलोचना भी हो रही है।

उल्लेखनीय है कि इस अवार्ड समारोह में शिरकत करने वाली दीपिका पहली बॉलीवुड अभिनेत्री हैं।

दीपिका ने इस समारोह में हरे रंग की पोशाक पहनी हुई थी।

लेकिन समाचार पत्र ‘डेली मेल’ की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रसारित रिपोर्ट में दीपिका को समारोह में सबसे खराब पोशाक पहन कर आने वाली हस्तियों में शुमार किया गया है और उन्हें ‘बॉलीवुड ब्लंडर’ की संज्ञा दी गई है।

दीपिका के लुक पर डेली मेल लिखता है, “भारतीय अभिनेत्री इस पोशाक में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं, लेकिन उनकी गहरे झील सी हरी ब्रालेट और स्कर्ट का सामंजस्य उनके सांचे की तरह ढले बदन की सुंदरता को निखारने में बिल्कुल सफल नहीं रहा।”

उल्लेखनीय है कि डेली मेल ने एक रेस्तरां से सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक के साथ दिखाई दीं दीपिका को पहचानने से इनकार कर दिया था।

एक अन्य समाचार पत्र ‘मिरर’ की वेबसाइट पर कहा गया है, “दीपिका अवार्ड समारोह में रेड कार्पेट पर जो पोशाक पहनकर आईं, वह किसी विशाल परदे के जोड़े जैसा लग रहा था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493