कंधे की चोट के कारण बारजागली 2 महीने के लिए मैदान से बाहर

तुरिन, 8 नवंबर (आईएएनएस)। इटली के फुटबाल क्लब युवेंतस के लिए खेलने वाले आंद्रिया बारजागली कंधे में चोट के कारण दो महीने के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं।

क्लब ने सोमवार की इसकी पुष्टि की।

क्लब ने अपने बयान में कहा, “मेडिकल टेस्ट से पता चला है कि बारजागली को गम्भीर चोट लगी है और इसके कारण उन्हें कम से कम दो महीनों के लिए मैदान से बाहर रहा होगा।”

इटली की राष्ट्रीय टीम के सदस्य 35 साल के बारजागली युवेंतस के अहम सदस्य रहे हैं और उनकी गैरमौजूदगी में क्लब को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

इसका एक कारण यह भी है कि इस सीजन में डिफेंडर जियोर्जियो चेलिनी और मेदही बेनाटिया भी चोटिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493