भोपाल, 8 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में मंगलवार सुबह पिछले दिनों के मुकाबले ज्यादा ठंड महसूस की गई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है।
बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई और अधिकांश हिस्सों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया। बैतूल सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भोपाल का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री, इंदौर का 13.5 डिग्री, ग्वालियर का 13.2 डिग्री और जबलपुर का 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री, इंदौर का 30.6 डिग्री, ग्वालियर का 33.8 डिग्री और जबलपुर का 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath