जम्मू, 8 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के नौशेरा सेक्टर में भारी गोलाबारी की।
रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने कहा, “पाकिस्तान की सेना ने सुबह 8.30 बजे नौशेरा सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।”
मेहता ने कहा, “उन्होंने 82 मिलीमीटर के मोर्टारों और स्वचालित हथियारों से लाम इलाके में भारतीय चौकियों को निशाना बनाया।”
मेहता ने कहा, “इलाके में अब भी गोलीबारी जारी है।”
dharmpath.com dharmpath