राहुल गांधी, केजरीवाल ने कानु रामदास गांधी के निधन पर शोक जताया

नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को महात्मा गांधी के पौत्र कानु रामदास गांधी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

राहुल ने ट्वीट कर कहा, “गांधीजी के पौत्र कानुभाई गांधी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनके परिवार के साथ मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं।”

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “महत्मा गांधी के पौत्र कानु गांधी का निधन हो गया। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

कानु रामदास गांधी का सोमवार शाम को सूरत के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

वह दिल का दौरा पड़ने और मस्तिष्काघात के कारण 22 अक्टूबर से अस्पताल में भर्ती थे। उनके शरीर का बायां हिस्सा लकवाग्रस्त भी हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493