गोविंदा, आसिफ 16 साल बाद साथ-साथ

मुंबई, 8 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता आसिफ शेख ने बताया कि गोविंदा के साथ 16 साल बाद टेलीविजन धारावाहिक ‘भाबी जी घर पर है’ के लिए काम करना शानदार रहा।

आसिफ ने कहा,”16 साल बाद गोविंदा जी के साथ काम करने का अनुभव शानदार था। हमने इससे पहले ‘कुंवारा’ में साथ काम किया। यह डेविड धवन द्वारा निर्देशित थी।”

आसिफ ने बताया,”उनमें अभी भी वही उत्साह है। जब वह सेट पर आए तो पूरी टीम ने उनके साथ डांस किया और खूब मजे किए।”

टेलीविजन चैनल एंडटीवी के शो में आसिफ विभूति नारायण मिश्रा के किरदार में हैं।

गोविंदा ने ‘भाबी जी घर पर है शनिवार स्पेशल’ के लिए शूटिंग की। वह आगामी फिल्म ‘आ गया हीरो’ के प्रचार के लिए यहां पहुंचे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493