ईरान ने लेबनान के नए राष्ट्रपति को बधाई दी

बेरुत, 8 नवंबर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। लेबनान की आधिकारिक यात्रा पर आए ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जारिफ ने ‘विदेशी हस्तक्षेप के बिना’ सफलतापूर्वक संपन्न हुए लेबनान के राष्ट्रपति चुनाव के लिए यहां की जनता को बधाई दी।

राष्ट्रीय समाचार एजेंसी (एनएनए) के मुताबिक, सोमवार दोपहर लेबनान की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे जारिफ ने ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी की ओर से लेबनान के राष्ट्रपति मिशेल आउन को बधाई दी।

एनएनए के अनुसार, जारिफ ने विदेश मंत्री ग्रेबान बासिल की मौजूदगी में बाबदा में आउन से बातचीत की। वह लेबनान के अन्य शीर्ष अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।

जारिफ ने कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच आर्थिक और राजनीतिक स्तर पर द्विपक्षीय संबंधों व सहयोग को प्रगाढ़ करना है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493