चीन, जर्मनी उच्च स्तरीय सुरक्षा संवाद तंत्र स्थापित करने पर सहमत

दोनों पक्षों में हिंसक चरमपंथ के खिलाफ पहले चीन-जर्मनी विशेष संवाद के दौरान आम सहमति बनी।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के विशेष प्रतिनिधि और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के राजनीतिक व वैधानिक मामलों के आयोग के प्रमुख मेंग जियानझु इस वार्ता में चीन की तरफ से शामिल हुए।

उन्होंने इस पर सहमति जताई कि चीन और जर्मनी को आतंकवाद के खिलाफ, साइबर सुरक्षा, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संगठित अपराधों व अपराधियों से निपटने तथा न्यायिक मुद्दों पर आदान-प्रदान व सहयोग बढ़ाना चाहिए। दोनों पक्षों ने बेहतर सुरक्षा संबंध मजबूत बनाने पर भी जोर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493