परिवार के साथ मेरा रिश्ता सुधर गया : आलिया भट्ट

मुंबई, 8 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी बहन के साथ एक नए घर में रहने चली गई हैं। उनका कहना है कि अपने परिवार के साथ उनके रिश्ते में सुधार आया है।

आलिया ने आईएएनएस को बताया, “मैं अकेली नहीं रह रही। अपनी बहन के साथ रह रही हूं। मुझे लगता है कि मेरे परिवार के साथ मेरा रिश्ता बेहतर हुआ है। समय के साथ हर रिश्ते में सुधार होता है। हम ऐसे दौर से गुजर रहे हैं जब मेरी, मां, मेरे पिता, हम सभी दोस्तों की तरह हैं।”

उन्होंने कहा, “हम अपनी जिंदगी जीने में व्यस्त हैं, लेकिन हम एक दूसरे के साथ बेहद सुकून महसूस करते हैं। पहले हमारा रिश्ता ऐसा नहीं था। अब इसमें बदलाव आया है।”

आलिया की आने वाली फिल्म ‘डियर जिंदगी’ है, जिसमें उनके साथ शाहरुख खान नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493