नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता फरहान अख्तर ने अमेरिका में हो रहे राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के जीतने की उम्मीद जताई है। वह अमेरिका में एक महिला को राष्ट्रपति पद पर देखना चाहते हैं।
फरहान इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘रॉक ऑन-2’ के प्रचार में व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में वह मंगलवार को दिल्ली पहुंचे।
उन्होंने आईएएनएस को बताया, “अमेरिका की जनता जानती है कि उनके वोट से दुनियाभर की राजनीति प्रभावित होने जा रही है और मेरा मानना है कि वहां के लोग एक सही महिला को जिताने जा रहे हैं।”
dharmpath.com dharmpath