चेन्नई, 8 नवंबर (आईएएनएस)। ‘किक’, ‘डूकुडू’ और ‘बादशाह’ जैसी फिल्मों के लिए सराहे जा चुके संगीतकार एस.एस. थॉमन ने कहा कि पवन कल्याण के साथ उनकी काफी समय से काम करने की इच्छा थी, जो इसके साथ पूरी हुई।
थॉमन ने आईएएनएस से कहा, “पवन कल्याण के साथ मैंने ‘खुशी’ और ‘बद्री’ जैसी फिल्म में लगभग 15 दिनों तक काम किया, लेकिन लंबे समय से उनके लिए काम करने की इच्छा थी, जो आखिरकार पूरी हो गई।”
थॉमन को पवन कल्याण की आमागी तेलुगू फिल्म के लिए उतारा गया है, जो नीसन द्वारा निर्देशित है।
बताया जा रहा है कि यह तमिल फिल्म ‘वेधालम’ की रीमेक है।
उन्होंने कहा,”मैं वर्ष 2009 से फिल्मों के लिए संगीत देता रहा हूं और पवन सर के साथ काम करने का काफी समय से सपना है। मुझे नीसन और ए. एम. रथनम का धन्यवाद करने की आवश्यकता है कि उन्होंने मुझे यह मौका दिया।”
dharmpath.com dharmpath